पूरे देश में कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बने निजामुद्दीन के मरकज के मौलाना साद का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें मौलाना ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे सामने आएं और प्रशासन का सहयोग करें। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संदेश में मौलाना ने कहा है कि इस समय पूरा देश महामारी का सामना कर रहा है। जब बंदा अपने बनाने वाले से दूर हो जाता है तो बनाने वाला करीब लाने के लिए ऐसे हालात लाता है। इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी है कि उसके टेस्ट कराने व क्वारंटीन करने के लिए कोई ले जाता है तो उसका सहयोग करना चाहिए। हर बीमारी का इलाज जरूरी है। पड़ोसियों का ध्यान रखें।