फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस में अंधा मामा: चाची के भाई ने युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, दरिंदगी कैमरे में की कैद, फिर न थमा सिलसिला

Mon, 08 Aug 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मामा अंकेश पर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, वहीं बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाची के भाई (रिश्ते में मामा) ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नानी के पास रहती है। उसकी चाची का भाई अंकेश घर पर आता जाता रहता है। मई 2022 में उसने स्नातक की पढ़ाई के लिए मेरठ के विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और वहां उसका दाखिला कराने के लिए कहा। युवती उसके चक्कर में आ गई।

Trending Videos

आरोपी ने उसे बताया कि विश्वविद्यालय में उसकी जान पहचान है, वह उसका फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करा देगा। पीड़िता ने बताया कि मई महीने में वह दाखिला कराने के लिए गांव से उसके साथ बाइक से मेरठ चली गई। आरोपी उसे लेकर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में पहुंच गया और वहां पर नाश्ता कराया, जिसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसने बताया कि जब वह होश में आई तो एक वह कमरे में थी, जहां पर उसके रिश्ते में लगने वाले मामा अंकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि तभी से वह उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है, वहीं आरोपी किसी को भी इस बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें