आरोपी ने उसे बताया कि विश्वविद्यालय में उसकी जान पहचान है, वह उसका फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करा देगा। पीड़िता ने बताया कि मई महीने में वह दाखिला कराने के लिए गांव से उसके साथ बाइक से मेरठ चली गई। आरोपी उसे लेकर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में पहुंच गया और वहां पर नाश्ता कराया, जिसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसने बताया कि जब वह होश में आई तो एक वह कमरे में थी, जहां पर उसके रिश्ते में लगने वाले मामा अंकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि तभी से वह उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है, वहीं आरोपी किसी को भी इस बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।