फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: थिनर और पेंट के गोदाम में लगी आग, 26 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 25 Nov 2025 02:33 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Delhi Fire News: नई दिल्ली के नारायणा में सोमवार देर रात थिनर-पेंट के गोदाम में लगी आग इतनी भयानक थी कि सुबह 7.30 बजे इमारत की दूसरी व तीसरी मंजिल ढह गई। 26 दमकल गाड़ियों ने सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक रोहन आग लगने से आधा घंटा पहले अंदर गए थे।
विज्ञापन
दमकल विभाग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणा इलाके में सोमवार देर रात एक थिनर और पेंट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। गोदाम में ज्वलनशील केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के दौरान सुबह करीब 7.30 बजे इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल गिर गई। 

विज्ञापन


इस दौरान गोदाम मालिक के गोदाम में मौजूद होने की जानकारी मिली है, जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुलिंग के बाद इमारत की तलाशी लेने के बाद ही उनके बारे में जानकारी मिल पाएगी। सुबह 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

बीच-बीच में कई बार आग धधक रही है। इमारत पूरी तरह ठंडी होने के बाद सर्च ऑपरेशन किया जाना है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सोमवार देर रात 2.45 बजे नारायणा के मुल्तान पेंट्स एंड इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आग देर रात 2.15 बजे लगी। उसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि घटना के आधा घंटा पहले गोदाम के मालिक राजौरी गार्डन निवासी रोहन इमारत में गए थे। उसके बाद से उनका पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें