आग बुझाते दमकल कर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार तड़के टिंबर और प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए 25 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।