दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार युवक पर गोली चला दी। बदमाश बाइक पर आए थे। उन्होंने ड्राइवर साइड से गोली चलाई, जो शीशे को भेदते हुई निकली। कार चला रहे युवक की अंगुली जख्मी हुई है और उसकी बगल में बैठा उसका दोस्त गोली लगने से बाल बाल बचा है।