फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साेनिया विहार में विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका का शव घर की रसोई में फंदे से लटका मिला। पहचान रूचि देवी (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रूचि की मां ने उसके पति व ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। छानबीन के बाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाकी परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक रूचि अपने परिवार के साथ गली नंबर-7, दूसरा पुश्ता, सोनिया विहार में रहती थी। नवंबर 2019 में इसकी शादी तरुण नामक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें