फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रीमॉडलिंग से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के झांसी मंडल में बीना-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन खंड के अगासोद स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन से जुड़े यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्तूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, कार्य के चलते जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस क्रमश: 26 सितंबर से 14 अक्तूबर और 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा बेंगलुरु-लालकुआं और लालकुआं-बेंगलुरु के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इनमें बेंगलुरु-नई दिल्ली, कोरबा-अमृतसर, मुंबई-फिरोजपुर और वास्को द गामा-हजरत निजामुद्दीन जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को ग्वालियर, गुना, जबलपुर और इटारसी जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें