फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। शकूरबस्ती-बठिंडा रेल खंड पर पिलर संख्या 246 पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग कार्य के चलते पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 26 और 27 मार्च को चलने वाली कई ट्रेन अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव हुआ है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 54044 हिसार-जींद को 27 मार्च को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार 26 मार्च को रोहतक जंक्शन पर ही आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन रोहतक से आगे अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी। पुल निर्माण कार्य के चलते दो लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ समय के लिए नियंत्रित भी किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें