फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने MCD में जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई, कहा साथ मिलकर करेंगे काम

Wed, 26 Apr 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली के तीनों नगर निगम में हुए चुनाव के आखिरी नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। तीनों निगम में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा ने हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन


भाजपा की यह जीत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए जबरदस्त झटका है। भाजपा ने अपनी इस अप्रत्याश‌ित जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों और जनता का उनमें विश्वास को दिया है।

वहीं आम आदमी पार्टी सुबह से ईवीएम को दोष देते हुए अपनी हार का ठीकरा उसपर फोड़ रही थी। लेकिन शाम होते-होतेब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और भाजपा को बधाई भी दी है। पढ़िए क‌िसने क्या कहा...
विज्ञापन


केजरीवालः
बीजेपी को तीनों एमसीडी चुनाव जीतने के ल‌िए बधाई देता हूं। मेरी सरकार द‌िल्ली की बेहतरी के ल‌िए एमसीडी के साथ म‌िलकर काम करने के ल‌‌िए तत्पर है। I congratulate BJP on their victory in all 3 MCDs. My govt looks forward to working wid MCDs for the betterment of Delhi — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 26, 2017 पीएम नरेंद्र मोदी:
पीएम नरेंद्र मोदी ने एमसीडी चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद ट्वीट कर दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने लिखा, भाजपा पर अपना विश्वास दिखाने के लिए दिल्ली की जनता का आभारी हूं। मैं दिल्ली भाजपा टीम की भी सराहना करता हूं जिनके कठोर पर‌िश्रम से यह जीत हासिल हुई है। Grateful to the people of Delhi for the faith in BJP. I laud the hardwork of team @BJP4Delhi which made the resounding MCD win possible. — Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2017
अन्ना हजारेः अन्ना हजारे ने कहा क‌ि केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने जो कहा वो नहीं क‌िया। अगर क‌िया होता तो शायद उन्हें ये द‌िन नहीं देखने पड़ते।
कप‌िल म‌िश्रा:
हम अपनी हार के ल‌िए ईवीएम को ज‌िम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हमने अपनी हार की समीक्षा करनी होगी।

अलका लांबाः तीनों न‌िगमों में हुई आप की हार के बाद इसकी नेत्री अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुये पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफ़े की पेशकश करती हूँ। — Alka Lamba (@LambaAlka) April 26, 2017
अजय माकनः एमसीडी चुनाव में म‌िल रही करारी हार के बाद द‌िल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा द‌े द‌िया है। उन्होंने कहा वो जनता के आदेश का सम्मान करते हैं और नैत‌िकता के आधार पर ‌इस्तीफा देते हैं। उन्होंने कहा क‌ि वो एक साल तक कांग्रेस में कोई पद नहीं लेंगे।
अम‌ित शाहः
दिल्ली की जनता ने बहानों एवं आरोपों की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली विकासशील राजनीति में विश्वास व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी को यह विशाल जन समर्थन देने के लिए दिल्ली प्रदेश की जनता का ह्रदय से अभिनंदन। — Amit Shah (@AmitShah) April 26, 2017
यह विजय देश की जनता में प्रधानमंत्री मोदी जी की गरीब-कल्याण योजनाओं एवं सबका साथ-सबका विकास की नीतियों में दिख रहे निरंतर विश्वास की जीत है। — Amit Shah (@AmitShah) April 26, 2017
दिल्ली की जनता ने बहानों एवं आरोपों की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली विकासशील राजनीति में विश्वास व्यक्त किया है। — Amit Shah (@AmitShah) April 26, 2017
मुझे विश्वास है कि यह नवनिर्वाचित सदस्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप दिल्ली का विकास करेंगे। — Amit Shah (@AmitShah) April 26, 2017

मनीष स‌‌िसोद‌िया:
मनीष स‌‌िसोद‌िया ने आप की तय लाइन पर जाते हुए ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया है और केंद्र सरकार पर न‌िशाना साधा है। ट्वीट्स में पढ़ें क्या बोले स‌िसोद‌िया... बीजेपी ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल ईवीएम पर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है।1/3 — Manish Sisodia (@msisodia) April 26, 2017

  हर्षवर्धनः
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आने के बाद कहा कि ये नतीजे सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है जो बढ़ रहा है।

अरव‌िंदर स‌िंह लवलीः
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी के पक्ष में आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने साफ सुथरी राजनीति का समर्थन किया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने चुनाव से पहले पूरी की पूरी लीडरशिप को बदल दिया और जनता ने उनका साथ दिया।

केंद्रीय मंत्री जे सिंह:
इस समय लोगों के लिए भाजपा ही एकमात्र उपयुक्त विकल्प है और यही वजह है कि बीजेपी को हर स्तर पर जनाधार मिल रहा है, दिल्ली के वोटरों को शुक्रिया।

शीला दीक्षित:
जब उनसे कांग्रेस की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, अग्रेसिव कैंपेन करना चाहिए था। मैंने कैंपेन नहीं किया क्योंकि किसी ने मुझे कहा ही नहीं। वहीं उन्होंने ईवीएम पर उठ रहे सवाल के बारे में कहा कि चुनाव आयोग और सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए। पर जो हारता है वो कहता है ईवीएम खराब है जो जीतता है वो कहता है ठीक है।

नितिन गडकरी:
हारना जीतना लोकतंत्र का हिस्सा है, सबको परिपक्वता के साथ जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें