फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष तिवारी एम्स में भर्ती, सर्जरी होगी

Sat, 29 Mar 2014 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को कई दिनों की बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष तिवारी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं और आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका उपचार करेंगे।

पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे तिवारी इससे पहले दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में कुछ समय के लिए भर्ती हुए थे।

वर्तमान में लुधियाना से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी को पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है।

48 साल के तिवारी ने पहले कहा था कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर पार्टी को सूचना दे दी थी और चुनाव लड़ने में असमर्थतता जता दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें