फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ऑपरेशन 'गड्ढा मुक्त': सिसोदिया बोले- सरकार एक्टिव, केजरीवाल ने लिया है संकल्प; भाजपा पर कसा तंज

Tue, 01 Oct 2024 09:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सुबह-सुबह मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ खराब सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में सिसोदिया ने जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरीक्षण अभियान के तहत बीते दिन दिल्ली सरकार के मंत्री और सभी विधायकों ने सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान कई सड़कें खराब मिलीं। कुछ जगह पाइपलाइन डाली गई थी, जिससे 6-7 महीने से वह सड़क टूटी हुई हैं, कुछ सड़कों पर गड्ढे हैं जो भरे नहीं गए हैं। सड़कें पुरानी हो गई हैं। अब इन्हें ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन


आप विधायक मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस सड़क पर बहुत सारे गड्ढे थे। लेकिन निरीक्षण के बाद इसे ठीक कर दिया गया। सरकार सक्रिय मोड में है और सभी विधायकों को दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं। वे चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल जेल में हों और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को वोट देंगे।



दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीआर पार्क, अलकनंदा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत करने का निर्देश दिया। भाजपा वालों ने दिल्लीवालों को परेशान करने के लिए काम रोका था।
विज्ञापन


भाजपा की कोशिश थी कि अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहें लेकिन उनकी साजिश नाकाम हुई। जेल से आते ही केजरीवाल ने काम करना शुरू कर दिया। सोनम वांगचुक को रोकने वाली एजेंसियां गैंगस्टरों को क्यों नहीं रोक पा रहीं है। दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं। व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की दिल्ली पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें