बढ़ेगी एसटीपी की क्षमता
सिसोदिया ने बताया कि केशोपुर फेज-एक एसटीपी की क्षमता 12 एमजीडी से बढ़ाकर 18 एमजीडी की जाएगी। सरकार दिल्ली के विभिन्न वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें अपग्रेड कर रही है, जिससे गंदे पानी को उपचारित किया जा सकेगा और यमुना साफ होगी। कई एसटीपी टीएसएस-10 मिलीग्राम प्रति लीटर के अपशिष्ट प्रवाह मानकों के साथ नवीनतम तकनीक से बनाए गए हैं, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस हटाने के साथ-साथ कीट भी मारे जा सकते हैं।
रोहिणी झील नंबर-1 की मौजूदा क्षमता में की जाएगी बढ़ोतरी
रोहिणी के सेक्टर-25 में झील नंबर-1 के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस झील की गहराई मौजूदा जमीनी स्तर से केवल 1.5 मीटर नीचे है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निरीक्षण के दौरान झील की अपर्याप्त क्षमता को देखते हुए इसे बढ़ाने का सुझाव दिया था। ऐसे में अब इस झील को मौजूदा जमीनी स्तर से करीब 6 मीटर नीचे गहरा किया जाएगा। सिसोदिया ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को ‘झीलों का शहर’ बनाने के सपने को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड ने भूजल को रिचार्ज करने के लिए दिल्ली में विभिन्न कृत्रिम झीलें तैयार की हैं।