कोरोना के बढ़ते मामलों में मुंबई को पीछे छोड़ देश में पहले नंबर पर पहुंचने वाली दिल्ली में स्थिति के नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह अंतर-मंत्रालय समन्वय यानी विभागों के बीच में सही समन्वय का काम करेंगे जिससे कोविड-19 महामारी से पार पाया जा सके। सिसोदिया इस पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे।