फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia: भाजपा चलाएगी अभियान, दिल्ली के शराब घोटाले की देगी जानकारी

Tue, 28 Feb 2023 03:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नई राजनीति का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शराब के नशे में झोंकने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के आसपास तक शराब के ठेके खोल दिए गए...
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा दिल्ली सरकार में हुए कथित शराब घोटाले के बारे में जानकारी देने के लिए राजधानी के हर घर का दरवाजा खटखटाएगी। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के हर बूथ के हर घर तक पहुंचकर नई शराब नीति में हुई अनियमितताओं की जानकारी देगी। इसकी विस्तृत योजना आज दिल्ली प्रदेश भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में तय की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नई राजनीति का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शराब के नशे में झोंकने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के आसपास तक शराब के ठेके खोल दिए गए। यह दिल्ली की नई पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश थी, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप लगने के बाद तुरंत इस्तीफा देने की बात करते थे, लेकिन अब दिल्ली सरकार के मंत्री जेल से सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नई राजनीति की असलियत सामने आ गई है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने गली-गली में शराब की दुकानें खोल दीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके विरोध के बाद कई दुकानों को बंद करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी सरकार अपनी नीति वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें