फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की आग: छह साल पहले स्कूल में हुए झगड़े का अब लिया बदला, दोस्त के साथ मिलकर रंगे खून से हाथ

Wed, 08 Feb 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में छह साल पहले स्कूल में हुई मारपीट का आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर अब बदला लिया है। आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से हमला किया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार में छह साल पहले स्कूल में हुई मारपीट को लेकर कहासुनी के दौरान आरोपी के दोस्त ने पीड़ित पर चाकू से वार कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने भाई को फोन कर बुलाया। भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीरचोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान सौरभ असवाल (21) के रूप में हुई है। सौरभ ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। 

रविवार शाम वह पश्चिम विहार स्थित बी 3 पार्क में बैठा हुआ था। पास में ही हर्ष शर्मा भी बैठा हुआ था। हर्ष ने आवाज लगाकर उसे पास बुलाया और मारपीट करने लगा। हर्ष ने कहा कि 2017 में स्कूल में सौरभ ने उसकी पिटाई की थी। 
विज्ञापन


इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी, तभी पीछे से हर्ष का एक साथी आया और सौरभ की पीठ पर चाकू से वार कर दिए। सौरभ ने भाई नरेंद्र को फाेन कर घटना की जानकारी दी। नरेंद्र ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें