फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई को बेरहमी से मारा: भाई के सामने बहन के बारें में बोल रहा था अनाप सनाप, सिर पर ईंट मार-मारकर ले ली जान

Fri, 24 Mar 2023 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों की पहचान की और दिल्ली से भागने से पहले उन्हें नरेला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक इलाके में बहन के बारे में अनाप सनाप कहने पर एक युवक ने मामा के साथ मिलकर बहनोई की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके सिर पर तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बीच बचाव करने के दौरान मृतक ने साले के मामा की पिटाई कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों की पहचान की और दिल्ली से भागने से पहले उन्हें नरेला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेला निवासी किशोर मंडल (40) और उसके मामा अरविंद मंडल (50) के रूप में हुई है। 19 मार्च की रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गश्त के दौरान हवलदार भूपेंद्र ने ए ब्लॉक डीएसआईआईडीसी नरेला के सामने एक युवक का शव देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। पास ही एक ईंट का टूकड़ा पड़ा था। मौके पर पहुंची क्राइम टीम से जांच पड़ताल करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई।

रात होने की वजह से घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। काफी जांच पड़ताल करने पर पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में पता चला। 21 मार्च को उप निरीक्षक मनीष त्यागी को सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल संदिग्ध आरोपी नरेला इलाके में आने वाले हैं। यहां से वह अपना सामान लेकर बिहार भागने के फिराक में हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी किशोर मंडल और अरविंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। किशोर ने बताया कि मृतक उसका बहनोई सोहित था। वह उत्तम नगर में रहता था। घटना वाली रात वह सोहित और अपने मामा आनंद मंडल के साथ उत्तम नगर से नरेला आया था। जहां उन लोगों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान सोहित उसकी बहन के बारे में अनाप सनाप कहने लगा। इस बात को लेकर उसकी अपने बहनोई से हाथापाई हो गई। उसके मामा ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन सोहित ने उसके मामा की पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों ने मिलकर ईंट से सोहित के सिर पर तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें