पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आए एक व्यक्ति की करीब दो हफ्ते तक उपचार के बाद मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सांवर विहार निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि पलवल से होडल की तरफ तेज गति से जा रही एक बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बलजीत निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद