फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर रात में बेंच पर सो रहा एक शख्स गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी उम्र करीब 52 साल बताई जा रही है और अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर शनिवार की रात एक शख्स बेंच पर सो रहा था।
अचानक रात में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक ने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहन रखी थी।