शुक्रवार रात दिल्ली स्थित आरके पुरम में रोड हादसे के कारण युवक की मौत हो गई। इस पर उसके परिवारवालों ने कहा, " हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि ये सड़क हादसा है या फिर हत्या। शव, मोटरसाइकिल और कपड़े की स्थिति देखने से लगता है कि ये दुर्घटना नहीं है। उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने हम लोगों को सुबह बुलाया है।"