फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक डबास के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उसका एक्सीडेंट हुआ था और घर पर गोलीबारी की गई थी। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है। दीपक परिवार के साथ माजरा डबास में रहते थे। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे कंझावला थाना पुलिस को सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दीपक को एक वाहन से कुचलने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के साथ अन्य पहलूओं पर भी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें