फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। ओखला औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान 40 साल के दिनेश के रुप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक दिनेश अपने परिवार के साथ ओखला के इंदिरा कल्याण विहार कैंप में इलाके में रहते थे। पांच जून को वह किसी काम से जा रहे थे। तड़के करीब 4 बजे टाटा स्टील के गेट नंबर 3 के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वहां तैनात गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि टक्कर मारने के बाद वाहन का पहिया उनकी कमर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें