फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात: सो रही पत्नी और बेटा-बेटी पर किया हमला, महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर

Thu, 27 Apr 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था, इसलिए बच्चे अपनी मां का साथ देते थे। ऐसे में उसने पत्नी व बच्चों की हत्या की साजिश रच डाली। गुरुवार सुबह उसने पहले तो सो रही पत्नी की गर्दन पर कुल्हाडी से चार से पांच वार किए।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर ने कुल्हाडी से वार पत्नी की गर्दन काट दी और बेटी व बीमार बेटे को लहुलूहान कर दिया। पत्नी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा शशांक(28) और बेटी देविका(32) को एम्स में भर्ती कराया गया है। शशांक का एम्स में ऑपरेशन किया जा रहा था। आरोपी प्रापर्टी डीलर विजयवीर(60) ने तीनों पर सोते हुए गुरुवार सुबह छह बजे कुल्हाडी से हमला किया था और तीनों की गर्दन पर वार किए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की एक हाथ की नस भी कट गई। नेबसराय थाना पुलिस की फुर्ती के चलते देविका व शशांक की जान बच गई।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर विजयवीर पत्नी व बच्चों के साथ सैनिक फार्म के पास स्थित नेबसराय गांव में आलीशन कोठी में रहता है। उसे प्रॉपर्टी के व्यवसाय में बड़ा घाटा हो गया था। इस कारण घर में झगड़ा होने लग गया था। वह पत्नी की कई बार पिटाई कर देता था।

इस कारण बच्चे अपनी मां का साथ देते थे। ऐसे में उसने पत्नी व बच्चों की हत्या की साजिश रच डाली। गुरुवार सुबह उसने पहले तो सो रही पत्नी की गर्दन पर कुल्हाडी से चार से पांच वार किए। गर्दन कटने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद वह बच्चों के कमरे में गया। वहां पर उसने बेटी व बेटे की गर्दन पर कुल्हाडी से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बेटे के ऊपर तीन से चार और बेटी के ऊपर दो से तीन वार किए। इस बीच बच्चे जग गए और पिता से कुल्हाडी छीन ली। इसी बीच देविका ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने समय से पहुंचकर बेटी व बेटे को बचा लिया। नेबसराय थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी विजयवीर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें