दादरी(संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के चरनी विहार कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी ने एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि भुवनेश कुमार अपने घर पर कार्य कर रहे थे, तभी पड़ोसी दुर्गा प्रसाद गाली-गलौज करने लगे और मना करने पर लात-घूसे चलाने लगे। दुर्गा प्रसाद के साले पर भी मारपीट का आरोप है। मारपीट के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।