फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: दिल्ली में पीछा कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, 24 घंटे में दबोचा आरोपी; पोक्सो एक्ट के तहत FIR

Wed, 23 Oct 2024 12:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की पहचान चंगेज खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आउटर दिल्ली के स्वरूप नगर में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि बीती 21 अक्तूबर को थाना स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के संबंध में सूचना मिली था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसआई नीलम अपने स्टाफ के साथ बिना देरी किए मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान के अनुसार, थाना स्वरूप नगर में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 74/75/78/126(2)/3(5)बीएनएस और 12 पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू हो गई है। 

जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। एक आरोपी जिसका नाम चंगेज खान बताया जा रहा है जो श्री राम कॉलोनी, खजोरी खास का रहने वाला है और उम्र 23 वर्ष है। आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया गया है। दो और आरोपियों की पहचान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें