अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के मेडिकल एजुकेशन विभाग ने एडवांस मेडिकल एजुकेशन कोर्स के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस सत्र में केवल 30 सीटें उपलब्ध हैं। कोर्स मेडिकल कॉलेजों के पूर्णकालिक फैकल्टी सदस्यों के लिए है।