दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को मलेशिया जाने वाली फ्लाइट में बम होने की अफवाह के चलते उड़ान दो घंटे से अधिक देर तक प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि विमान में सवार दो यात्रियों के बीच हुए झगड़े के बीच बैग में बम बताए जाने के बाद बजे अलार्म की वजह से फ्लाइट लेट हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच-173 से दोपहर करीब एक बजे बम होने की खबर मिली। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया और उन्होंने पूरी तरह से विमान की जांच की। ऐसे में करीब दो घंटे 40 मिनट की देरी के बाद आखिरकार विमान ने कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी। वहीं घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।