नई दिल्ली। डायबिटीज से बचाव और नियंत्रण के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञों ने खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद को भी आवश्यक बताया है। यह बात विश्व मधुमेह दिवस पर समयपुर बादली में आयोजित जागरूकता शिविर में कही गई। मनोचिकित्सक एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आरपी पाराशर ने इस दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डायबिटीज आज देश और दुनिया की तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। ब्यूरो