फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: विस्तारा विमान को उड़ान भरने की मिली इजाजत, दूसरा विमान कर रहा था लैंडिंग

Wed, 23 Aug 2023 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर  बड़ा हादसा टल गया। विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी, जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी, जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था। एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नए उद्घाटन किए गए रनवे से यूके 725 दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भर रहा था। साथ ही अहमदाबाद से दिल्ली की विस्तारा उड़ान समानांतर रनवे पर उतरने के बाद रनवे के अंत की ओर बढ़ रही थी। दोनों को एक ही समय में अनुमति दी गई थी, लेकिन एटीसी ने तुरंत नियंत्रण ले लिया। ड्यूटी पर तैनात एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) अधिकारी ने तत्काल विस्तारा की उड़ान को उड़ान रद्द करने के लिए कहा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जब बागडोगरा जा रहे विमान के पायलट ने घोषणा की कि एटीसी के निर्देश के कारण विमान उड़ान नहीं भरेगा तो यात्री थोड़ा आशंकित हो गए। वरिष्ठ पायलट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के संस्थापक, कैप्टन अमित सिंह ने कहा कि उड़ान पथ की निकटता के कारण संभावित यातायात टकराव से बचने के लिए निकट दूरी वाले रनवे से उड़ान संचालन के लिए बेहतर निगरानी और एसओपी के सख्त अनुपालन की आवश्यकता होती है।

उन्होंने बताया कि आम तौर पर एक रनवे पर किसी विमान को तब तक टेक-ऑफ क्लीयरेंस जारी नहीं किया जाता, जब तक कि विमान दूसरे रनवे पर उतर न गया हो। हालांकि किसी चूक के कारण यदि विमान को एक रनवे से उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है और दूसरे रनवे पर आने वाला विमान लैंडिंग को रद्द करने और आगे चढ़ने के लिए चक्कर लगाने का निर्णय लेता है तो दोनों विमानों का उड़ान पथ अंदर आ जाता है उन्होंने कहा कि हवा में टकराव हो सकता है, क्योंकि जिस रनवे से उन्हें जोड़ा गया है वह काफी नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें