करोल बाग के कृष्णा नगर स्थित गली नंबर दो में शनिवार दोपहर एक गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना दोपहर करीब 1:18 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना पर दो वाटर टेंडर और दो वाटर बाउजर मौके पर भेजे गए। दोपहर 1:45 बजे आग पर काबू पाने की सूचना मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल सका है।