फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली राजस्व विभाग में तीन अहम पदों पर नई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजस्व विभाग के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, प्रदीप कुमार को ग्रुप ए के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स के पद पर पदोन्नत कर राजस्व विभाग में तैनात किया गया है। इससे पहले वे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में कार्यरत थे। उन्होंने 30 जून को कार्यभार संभाल लिया है। मंजीत सिंह शौकीन को असिस्टेंट डायरेक्टर आईटी व सिस्टम एनालिस्ट के पद पर नियमित आधार पर नियुक्त किया गया है। वे रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी विभाग से स्थानांतरित होकर आए हैं और उन्होंने 29 जून को कार्यभार ग्रहण किया। दानिक्स अधिकारी अधिकारी पंकज भटनागर को एसडीएम मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कानून, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग से आए हैं और आठ जुलाई से कार्यभार संभाल चुके हैं। इन तीनों नियुक्तियों को सचिव राजस्व सह मंडलायुक्त की मंजूरी से अंतिम रूप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें