पूर्वी दिल्ली। खिचड़ीपुर के मंगलवार बाजार की मुख्य सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। वहीं विभाग के मुताबिक, सड़क पर जीएसबी और डब्ल्यूएमएम की परत बिछाने का काम पूरा हो चुका है। ग्रेप की पाबंदियों के कारण तारकोल की अंतिम परत बिछाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। ब्यूरो