राजधानी दिल्ली में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के निकट एलपीजी संकट और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।