दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पावर ग्रिड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।
बीते साल कांग्रेस सरकार ने 66 केवी की ग्रिड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक व पार्टी प्रवक्ता मुकेश शर्मा का आरोप है कि अब इस जमीन पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं। रविवार को मोहन गार्डन व नवादा समूह की कॉलोनियों के लोगों ने इलाके में ही एक महापंचायत बुलाई है।
इसमें पावर ग्रिड की भूमि को लेकर इलाके के लोग और सभी आरडब्ल्यूए शिरकत करेंगे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।