उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मौजपुर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आप के भी कई नेता पहुंचे।
इस मौके पर कन्हैया ने कहा कि छात्र जीवनकाल में पूर्वी दिल्ली में उनका निवास रहा है और कांग्रेस ने उन्हें इस क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दिया है। सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर पार्टी संगठन की मजबूती के आधार स्तंभ बनकर मौजूदा केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आवाज बुलंद करें।
इधर, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इलाके के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारी का विरोध किया। उन्होंने स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाने की मांग के संबंध हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इसके अलावा बड़े-बड़े बैनर भी लिए हुए थे। इससे पहले भी कुछ कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में उनका विरोध करने पहुंचे थे।