फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi LPG Racket: दिल्ली में गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, 45 सिलिंडर के साथ रिफिलिंग मशीन जब्त; तीन गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 10:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अवैध एलपीजी गैस भंडारण और रिफिलिंग के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी में तीन पकड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में गैस संकट के बीच कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पालम गांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 45 भारत गैस सिलिंडर के साथ एक टेम्पो बरामद किया गया। अवैध गैस रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के रूप में हुई है।
 

एलपीजी सिलिंडर रैकेट का पर्दाफाश, 17 सिलिंडर बरामद
वहीं दूसरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के डाबड़ी में अवैध एलपीजी सिलिंडर स्टोरेज और रिफिलिंग रैकेट का खुलासा कर 17 सिलिंडर बरामद किए हैं। अपराध शाखा ने दुकानदार मोहन लाल गर्ग को पकड़ा है। बाद में जांच के लिए मामला द्वारका जिले की डाबड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पश्चिमी जिले के सीतापुरी इलाके में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी की सूचना पर टीम ने दुकानदार मोहन लाल गर्ग (61) को अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर भरते हुए पाया। वह 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सिलिंडर भर रहा था। उस जगह अलग-अलग कंपनियों के कुल 17 एलपीजी गैस सिलिंडर मिले। खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरजीत | कौर को तुरंत मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें