जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं कि कहीं सुरक्षा में कोई चूक ना रहे, इसी के चलते दिल्ली के धौला कुआं की तरफ जाते हुए वंदे मातरम मार्ग पर बीएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा बड़ी ही बारीकी से जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते वंदे मातरम रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में काफी गाड़ियां फंस गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।