फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लोकेश कुमार को मिला गुरु द्रोण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पैरा स्पोर्ट्स अकादमी एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएसजीएफआई) की ओर से शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को प्रतिवर्ष गुरु द्रोण पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष आयोजित सातवें गुरु द्रोण पुरस्कार समारोह में दिल्ली नगर निगम के ईस्ट जोन-1 से शिक्षक लोकेश कुमार को सम्मानित किया गया। लोकेश कुमार पिछले कई वर्षों से विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। खेलों के प्रति उनके समर्पण और मेहनत के चलते वे पहले भी दिल्ली की कई संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं। पुरस्कार मिलने पर लोकेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सहयोगियों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें