फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कितना डराओगे': सांसद दानिश अली का दावा, मेरे ऑफिस में कॉल की...जान से मारने की धमकी दी

Wed, 07 Feb 2024 06:07 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

लोकसभा सांसद दानिश अली ने दावा किया है कि उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके दिल्ली कार्यालय में धमकी भरा फोन कॉल आया था। जिसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
दानिश अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने आरोप लगाया है कि उन्हें सेंट्रल दिल्ली में उनके कार्यालय में जान से मारने की धमकी का फोन कॉल आया था। अधिकारियों ने बताया कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में अली के कार्यलय से एक शिकायत मिली है। शिकायत के मुताबिक, सांसद के कार्यालय में किसी अनजान व्यक्ति ने फोन पर कॉल करके धमकी दी। बीते मंगलवार की शाम को आठ से साढ़े आठ बजे के बीच कॉल आई थी। 

विज्ञापन


कॉलर ने पूछा कि क्या यह दानिश अली का कार्यालय है। इसके बाद अली के निजी सचिव ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद कॉलर ने धमकी दी और गाली-गलौज भी की। पुलिस ने कहा कि हम नंबर की जांच कर रहे हैं। 

आगे कहा कि इसी नंबर से अली के निजी नंबर पर भी फोन कॉल आई थी। क्योंकि वह उस वक्त बैठक में मौजूद थे। जिसकी वजह से कॉल का जवाब नहीं दे सके। हालांकि अली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे आप कितना डराओगे। बीते दिन मेरे कार्यालय में एक कॉल आया था। मुझे डराने की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी दी। यह किस तरह की हताशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें