फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi LS Elections : डिजिटल प्रचार में भाजपा सबसे आगे, आप का अभियान गीत लॉन्च; युवा कांग्रेस ने शुरू की मुहिम

Fri, 26 Apr 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यही कारण है कि राजधानी में डिजिटल प्रचार के लिए 17 अप्रैल तक 1474 आवेदन मुख्य निर्वाचन कार्यालय को मिले हैं। सबसे ज्यादा 1256 आवेदन भाजपा ने दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 216 और आप ने सिर्फ दो आवेदन दिए हैं।
विज्ञापन
digital campaigning - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी पैठ बनाने के लिए इस बार सभी पार्टियां और उम्मीदवार डिजिटल प्रचार पर जोर दे रहे हैं। यही कारण है कि राजधानी में डिजिटल प्रचार के लिए 17 अप्रैल तक 1474 आवेदन मुख्य निर्वाचन कार्यालय को मिले हैं। सबसे ज्यादा 1256 आवेदन भाजपा ने दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 216 और आप ने सिर्फ दो आवेदन दिए हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


आवेदन देने के 48 घंटे के भीतर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) को स्वीकृति देनी होती है। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों की ओर से तैयार डिजिटल सामग्री में किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ टिप्पणी, किसी धर्म, जाति या किसी महिला की भावना तो आहत होने आदि से संबंधित प्रमुख बातों को देखा जाता है। यदि कुछ आपत्तिजनक है तो आवेदन को स्वीकृत नहीं किया जाता है। चुनाव आयोग डिजिटल चुनाव प्रचार पर पूरी नजर रख रहा है। राजनीतिक दलों की ओर से तैयार कंटेंट में किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ टिप्पणी होने पर समिति स्वीकृति नहीं देती है। इसके अलावा यह भी देखती है कि प्रचार के कंटेंट से किसी धर्म, जाति या किसी महिला की भावना तो आहत नहीं हो रही है।

डिजिटल सामग्री को कराना होता है प्रमाणित
डिजिटल चुनाव प्रचार के लिए वीडियो, रील, भाषण आदि चुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से प्रमाणित कराना होता है। इसके लिए राजनीतिक दलों को आवेदन देना होता है। आवेदन के 48 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाती है।

विज्ञापन


वीडियो वैन के लिए भाजपा का आवेदन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अभी तक 15 वीडियो वैन की स्वीकृति के लिए आवेदन आए हैं। इन सभी के लिए आवेदन भाजपा की ओर से ही किए गए हैं। इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। राजनीतिक दल की ओर से वीडियो वैन के इस्तेमाल की संख्या निर्धारित नहीं है। जितनी चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका खर्चा प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में शामिल नहीं होता है और राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च की कोई सीमा भी निर्धारित नहीं है।

आप का चुनावी अभियान गीत जेल के जवाब में हम वोट देंगे लॉन्च

आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग जेल का जवाब वोट से लॉन्च किया। गाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डालने, बेरोजगारी, महंगाई समेत जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। गीत को आप विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और अपनी आवाज भी दी है। आप इस गीत को अलग-अलग प्लेटफाॅर्मों के जरिये जनता तक पहुंचाएगी। पार्टी अपने चुनावी अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत 27 अप्रैल से करेगी। इसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके संदेशों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप के वरिष्ठ नेता जगह-जगह चुनावी सभाएं, डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

गाने के लॉन्च के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनको आजादी के बाद सबसे बड़ा बहुमत मिला है। 2015 में दिल्ली की 70 में से 67 सीटें अरविंद केजरीवाल को मिलीं। आप के 10 साल के सफर में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दो-दो राज्यों में सरकार बनाई। गोवा में 6.5 फीसदी मत मिले और दो विधायक जीते। गुजरात में 14 फीसदी मत मिले और पांच विधायक जीते। वहीं, मध्यप्रदेश में मेयर का चुनाव जीते, उत्तर प्रदेश में कई अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य और सभासद का चुनाव जीते। इसके बाद नगर निगम चुनाव में भी जीत मिली। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को लगा कि वह दिल्ली जीत नहीं सकते तो आप की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर चलाए जा रहे जेल का जवाब वोट से अभियान को और गति देने के लिए आज पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च कर रही है। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने यही से लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन की शुरुआत की थी। आज अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करने के बाद दिल्ली के अंदर लोकसभा चुनाव एक आंदोलन के रूप में तब्दील हो रहा है।

खाली रही मुख्यमंत्री की कुर्सी
थीम सॉन्ग लॉन्च करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर बीच की एक कुर्सी खाली थी। उसके अगल बगल पार्टी के नेता बैठे थे। सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी गई कुर्सी को लेकर कहा कि इस प्रांगण में अभी तक जो भी कार्यक्रम हुए, चाहे वो प्रदर्शन का रहा हो, आंदोलन का रहा हो या चुनाव से संबंधित तैयारी का रहा हो, उस दौरान अरविंद केजरीवाल हमें दिखाई देते हैं।

युवा कांग्रेस ने डिजिटल अभियान किया लॉन्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए डिजिटल अभियान ‘इंडिया 300 बीजेपी 150’ लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पहली बार मतदाताओं को वोट देने, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को प्रोत्साहित करना है। संगठन की सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन ने दावा किया कि इसके तहत देशभर में पहली बार मतदाताओं को शामिल व संगठित करने के लिए डिजाइन किया है। देश जिन वास्तविक चुनौतियों से जूझ रहा है, उनसे लोगों को अवगत कराना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें