लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए।
चुनावी रथ पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर-लाला क्वाटर में छाछी बिल्डिंग के पास पहुंचा। इस बार भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को मौका दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कुलदीप कुमार मैदान में हैं।
चाय पर चर्चा के दौरान एक स्थानीय नागिरक ने कहा कि यहां पर जाम की बड़ी समस्या रहती है। वहीं साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता है। यहां पर जनता परेशान है।
वहीं दूसरे स्थानीय नागरिक ने कहा कि हमारे कृष्णा नगर में मेन रोड यहां की लाइफ लाइन है। जहां पर विधायक, निगम पार्षद, अधिकारी कोई काम नहीं करता है। सांसद से लेकर निगम पार्षद तक सभी वादे करते हैं। लेकिन थरातल पर कुछ नहीं होता है।