मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हरियाणा के कैथल और कुरुक्षेत्र के अलावा यूपी के मुजफ्फरनगर, देवबंद, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।