फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एनडीएमसी में 3178 कर्मियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, एलजी ने 15 दिन में पदोन्नत करने के दिए निर्देश

Tue, 25 Jun 2024 02:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 3178 कर्मचारियों का 15 दिन के भीतर पदोन्नति व वित्तीय लाभ का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 3178 कर्मचारियों का 15 दिन के भीतर पदोन्नति व वित्तीय लाभ का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है। साथ ही सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण के 5561 लंबित मामलों को सुलझाने का भी निर्देश दिया है। यह फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल की 100 दिवसीय कार्ययोजना का हिस्सा हैं। इसके अलावा एनडीएमसी के विभिन्न डिवीजनों में सभी 9569 सेवा संबंधी लंबित मामलों को अगले 100 दिन के भीतर सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन


राजनिवास से मिली जानकारी के एलजी ने अधिकारियों के साथ कर्मियों और सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद इन मामलों को जल्द निपटाने का आदेश दिया है। इसमें लंबित भर्ती नियम, पेंशन और एलटीसी सहित अन्य मामले भी शामिल हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि समय पर पदोन्नति और बेहतर सेवा शर्तों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल और उनकी दक्षता बढ़ेगी बल्कि उन्हें लंबे समय तक एक ही पद हर रहने की वजह से आए ठहराव से उबरने में भी मदद मिलेगी। एलजी ने 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण के 5561 लंबित मामलों का जल्द निपटाने को कहा है। साथ ही एनडीएमसी के अध्यक्ष को एनडीएमसी की विभिन्न डिवीजन में सेवा संबंधी सभी 9569 लंबित मामलों को अगले 100 दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें