उपराज्यपाल ने यूटीटीपीईसी की ओर से किसी भी क्षेत्र में प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले उसके सभी विकासात्मक पहलुओं पर विचार करने और समग्र दृष्टिकोण को अपनाने पर बल दिया। उपराज्यपाल ने समय-सीमा का सख्ती से पालन करने और संबंधित एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय को जरूरी बताया। इससे दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलने की संभावना है।
बैठक में लिए गए अहम निर्णय
- एमजी रोड स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर हरियाणा बॉर्डर पर फरीदाबाद के ग्वाल पहाड़ी तक मांडी रोड का चौड़ीकरण और उन्नयन।
- 9.05 किलोमीटर के दायरे में मौजूदा सड़क का आरओडब्ल्यू 8-12 मीटर से बढ़ाकर 30 मीटर तक किया जाएगा विस्तार।
- उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अधिकारियों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण और एलाइनमेंट संबंधी जटिलताओं की वजह से परियोजना में इतनी देरी हुई। देरी पर वीके सक्सेना ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि आखिरकार कैसे दिल्ली और एनसीआर की इतनी महत्वपूर्ण परियोजना को कई साल से लटकाकर रखा गया।
- एलजी ने पीडब्ल्यूडी को परियोजना के निष्पादन के लिए समय सीमा तय करने का निर्देश दिया।
- कड़ी हिदायत दी कि हर हाल पीडब्ल्यूडी द्वारा तय की गई समय सीमा के अंदर परियोजना को पूरा कर लिया जाना चाहिए।