फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम आवास सौंदर्यीकरण पर एलजी और सरकार में ठनी, उपराज्यपाल बोले- सबके लिए खुला है राजनिवास

Sun, 30 Apr 2023 09:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार को खुला चैलेंज किया है। कहा कि राजनिवास सौंदर्यीकरण में महज 15 करोड़ रुपये के खर्च हुए है। उन्होंने कहा है कि राजनिवास सबके लिए खुला है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों खर्च के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मसले पर राजनिवास व दिल्ली सरकार के बीच ठन गई है। बीते दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों को सीएम आवास के सौंदर्यीकरण पर हुए खर्च का रिकॉर्ड सुरक्षित करने और पंद्रह दिन में मामले की रिपोर्ट तलब की थी। 

विज्ञापन

इस पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण के दस्तावेज जमा कराने के आदेश को असांविधानिक करार दिया है। इस आरोप पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार को खुला चैलेंज किया है। कहा कि राजनिवास सौंदर्यीकरण में महज 15 करोड़ रुपये के खर्च हुए है। उन्होंने कहा है कि राजनिवास सबके लिए खुला है। कोई भी आकर देख सकता है। उधर, भाजपा लगातार मांग कर रही है कि मुख्यमंत्री आवास को भी देखने की अनुमति कम से कम मीडिया को मिलनी चाहिए ताकि आम जनता देख सके कि 45 करोड़ की लागत में घर को कैसे शीशमहल बनाया गया है।


भाजपा ने सरकार को घेरा
इस मुद्दे को भाजपा भ्रष्टाचार से जोड़कर सरकार को कठघरे में खड़ी कर रही है। सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना देने की योजना भी बनाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री के एक पुराने ट्वीट को साझा करते हुए मुख्यमंत्री को घेरा है। केजरीवाल कहते थे कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बाथरूम में भी एसी लगा है। कौन भरता है यह बिजली बिल, दिल्ली की 40 प्रतिशत जनता झुग्गी में रहती है तब एक मुख्यमंत्री कैसे एक आलीशान बंगले में रह सकता है। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो काम किया है इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें