नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेएलएन ऑडिटोरियम में हुए इस समारोह में डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. बत्ती लाल बैरवा ने विशेष व्याख्यान देते हुए अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता बताई। इस दौरान नाटक, नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाते हैं। ब्यूरो