फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेयर पद पर एससी पार्षद की नियुक्ति नहीं, भाजपा ने 'आप' पर बोला हमला, एलजी को लिखा पत्र

Fri, 26 Jul 2024 02:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह व भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मी के चलते दिल्ली में अनुसूचित जाति का मेयर नियुक्त नहीं होना निंदा का विषय है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने बीत जाने के बाद भी मेयर पद पर अनुसूचित जाति के पार्षद का चुनाव नहीं होने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इस वजह से मेयर की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इस बाबत उपराज्यपाल को भाजपा ने पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह व भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मी के चलते दिल्ली में अनुसूचित जाति का मेयर नियुक्त नहीं होना निंदा का विषय है। एमसीडी एक्ट में तीसरे वर्ष में अनुसूचित जाति के मेयर की नियुक्ति का प्रावधान है। महिला व दलित विरोधी आम आदमी पार्टी प्रक्रिया पूरी नहीं होने दे रही है। नियमानुसार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उपराज्यपाल को चुनाव की प्रक्रिया शुरू करनी है पर वह जेल में हैं, इसलिए शासकीय काम नहीं कर सकते हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल जाकर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। पत्र में यह भी कहा है कि छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन नहीं होने से एमसीडी में वित्त संकट बढ़ता जा रहा है। उपराज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने और आयोग गठन करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें