अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने अपना 29 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कुल 393 विद्यार्थियों को विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में डिप्लोमा प्रदान किए गए। इस समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता के निदेशक डॉ. आलोक कुमार राय रहे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एलबीएसआईएम के चेयरमैन अनिल शास्त्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।