अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में बदमाशों ने एक लॉ स्टूडेंट का गला दबाकर उसे बेहोश किया और लूटपाट की। बदमाशों ने गला दबाने के बाद उनके सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश पीड़ित से नकदी, मोबाइल और दस्तावेज लूटकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 36 साल के विजय कुमार सपरिवार ए ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं। वह लॉ की पढ़ाई करने के साथ साथ इलाके में कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 28 जनवरी की रात वह पैदल ही घर से बी ब्लॉक जहांगीरपुरी में स्थित कोचिंग सेंटर जा रहे थे। 18 सौ वाली गली के पास दो लोग उनके पास आए लूटपाट की।