फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लॉ के छात्र ने नाइट्रोजन गैस से भरा प्लास्टिक बैग मुंह पर बांधकर दी जान, जांच शुरू

Fri, 06 Sep 2024 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विशु चरखी दादरी, हरियाणा का निवासी था। पुलिस ने बताया कि  छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में पीजी में रह रहे लॉ के छात्र विशु सिंह (20) ने नाइट्रोजन गैस से भरा प्लास्टिक बैग मुंह पर बांधकर खुदकुशी कर ली।  विशु चरखी दादरी, हरियाणा का निवासी था। पुलिस ने बताया कि  छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कमरे में मिले  सिलिंडर को जांच के लिए भेजा गया है। विशु के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गांव चौपाना संवर, चरखी दादरी के विशु ने द्वारका स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में इसी वर्ष प्रवेश लिया था। वह 29 अगस्त को गुरु रामदास नगर स्थित पीजी में रहने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें